उत्तर प्रदेश कानपुर देहात थाना शिवली पुलिस की बर्बता सामने आई पुलिस ने चेहरा छोड़ तलवों से लेकर घुटनों तक युवक की जमकर की पिटाई से युवक की हुई मौत में 09 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड A D G भानु भाष्कर ने परिजनों से मिलकर उचित न्याय और हर संभव मद्दद का दिया आश्वाशन। ( जीतू ठाकुर की खास रिपोर्ट)

( कानपुर देहात थाना शिवली पुलिस की बर्बता सामने आई पुलिस ने चेहरा छोड़ तलवों से लेकर घुटनों तक युवक की जमकर की पिटाई से युवक की हुई मौत में 09 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड A D G भानु भाष्कर ने परिजनों से मिलकर उचित न्याय और हर संभव मद्दद का दिया आश्वाशन )

उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के शिवली थाने में पुलिस की पिटाई से मृतक बलवंत सिंह (27) के शव का पोस्टमॉर्टम परिजनों की मांग पर कानपुर देहात की जगह कानपुर नगर में मंगलवार रात को कराया गया। वीडियोग्राफी के साथ 3 डॉक्टर्स के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। शव को देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर भी सोच में पड़ गए। शरीर पर इतने चोट के निशान थे कि गिनना मुश्किल हो गया। शरीर पर बस 26 गंभीर चोटों को ही गिना गया। पिटाई से पूरा शरीर नीला पड़ गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस बलवंत की दोनों कलाइयों में रस्सी से बांधकर पूछताछ कर रही थी। उसकी दोनों कलाइयों में रस्सी से बांधने से गंभीर घाव के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने चेहरा छोड़कर बलवंत के तलवों से लेकर घुटनों तक बेरहमी से पिटाई की। घुटनों पर इतना मारा कि दोनों घुटनों की खाल तक उधड़ गई। इसी तरह कमरे के निचले हिस्से और पीठ में इतना बेइंतहा ढंग से डंडे से पीटा कि बलवंत ने दम तोड़ दिया। हिरासत में युवा व्यवसायी की हत्या, 9 पुलिसवाले सस्पेंड कानपुर देहात पुलिस की हिरासत में युवा व्यवसायी की हत्या हो गई। लूट के एक मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने सोमवार शाम को उठाया था। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2.30 बजे परिजनों को युवक की मौत की खबर मिली। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से उनकी झड़प हो गई। मामले को तूल पकड़ता देख एसपी ने SOG टीम समेत 9 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। पूरा मामला शिवली कोतवाली के लालपुर सरैया गांव का है। मंगलवार देर शाम कोतवाल शिवली, थानाध्यक्ष रनिया, SOG प्रभारी और जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर समेत 7 लोगों पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजन लाश लेकर भागने लगे, बोले- पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला | A D G भानु भाष्कर ने परिजनों से मिलकर उचित न्याय और हर संभव मद्दद का आश्वाशन दिया |

ग्राम सरैया लालपुर, ब्लाक मैथा थाना शिवली कानपुर देहात का मामला
अंततः समझौता हुआ
1- मृतक बलवंत सेंगर की पत्नी को 4 लाख रुपए का चेक दिया
2- चार बीघा पट्टे की जमीन देने को कहा
3- मृतक बलवंत सेंगर की पुत्री जब बड़ी होगी तो उसकी योग्यता के आधार पर कानपुर देहात में सरकारी नौकरी
4- मुख्यमंत्री कोष से राशि
5 मृतक बलवंत सेंगर की पत्नी को विधवा एवं वृद्धा पेंशन

 

Back to top button
error: Content is protected !!