सहारनपुर थाना तीतरो पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 12 बोतल अवैध शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना तीतरो पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 12 बोतल अवैध शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ विपिन ताड़ा के कड़े एक्शन के चलते एवम पुलिस अधीक्षक-नगर अभिमन्यु मांगलिक के सख्त निर्देश पर इस समय नशा कारोबारियो पर जनपद पुलिस की तेज तर्रार कार्यवाही लगातार जारी है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व मे कल थाने के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने अपने सहयोगी दल कांस्टेबल अरूण सोलंकी एवम पवित्र कुमार के सहयोग से एक शराब तस्कर बाबर पुत्र फिरोज निवासी ढोली खाल को 12 बोतल देशी शराब संतरा हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।बता दें,शराब की तस्करी करने वाला शराब माफिया बाबर जो काफी समय से शराब के अवैध कारोबार मे लिप्त था,कल गस्ती पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा लेकिन,सक्रिय पुलिस टीम ने भागते इस शराब माफिया को शराब की बोतलो सहित धर दबोचा।पुलिस ने इस शराब माफिया बाबर का चालान कर जेल भेज दिया है।हम आपको बता दें,कि सतीश कुमार ने थाना तीतरो मे अपनी तेनाती के दौरान अपराधों को जमींदोज करते हुए बड़े बड़े धूरंधरो को जेल भेजने का भी काम किया |

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!