राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी पर बड़ी कार्रवाई करोड़ों की जमीन को किया गया कुर्क | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी पर बड़ी कार्रवाई करोड़ों की जमीन को किया गया कुर्क )
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां एक तरफ संगठित अपराध पर लगातार शिकंजा कस रही है,वहीं दूसरी तरफ सफेदपोश माननीयों को भी नहीं बख्श रही है।बांदा जेल में बंद अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख़्तार अंसारी पर दर्ज मामलों में जहां लगातार मजबूत पैरवी हो रही है तो वहीं तो उनके परिवार और करीबियों पर भी कार्रवाई हो रही है।इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी से गाजीपुर सांसद और माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पर भी शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई।गाजीपुर पुलिस ने मुनादी कर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग में दो प्लॉटों को कुर्क कर किया।इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। गाजीपुर डीएम के आदेश के बाद पुलिस शनिवार को सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की।यह प्रॉपर्टी राजधानी लखनऊ के बेहद पॉश इलाके डालीबाग में है।इसकी कीमत 8 करोड़ बतायी जा रही है।बीते माह इसी प्रॉपर्टी के बगल में एक आलीशान बंगला भी था।ये बंगला माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम पर था।इस बंगले को भी गाजीपुर पुलिस ने कुर्क किया था।इसी बंगले के बगल में एक खाली प्लॉट है।इस प्लाॅट को कुर्क किया गया। मोहमदाबाद सीओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्तार ने अवैध रूप से धन अर्जित कर इन संपत्तियों को खरीदा था, जिसे जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के आदेश पर कुर्क किया गया है। अब ये दोनों संपत्तियां हजरतगंज पुलिस की देखरेख में रहेंगी। अगर कोई भी व्यक्ति इन प्लॉटों पर किसी भी तरह का निर्माण करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह पूर्व विधायक माफिया मुख़्तार अंसारी और गुर्गे भीम सिंह को बीते गुरुवार को गाजीपुर की अदालत ने 10-10 वर्ष की सजा और 5 लाख का जुर्माना लगाया है।माफिया मुख्तार अंसारी पर दिल्ली से लेकर गाजीपुर और वाराणसी तक गैंगस्टर एक्ट समेत संगीन धाराओं में करीब 60 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्वांचल में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह की दहशत तीन दशक तक व्यापारियों और उद्यमियों में भी खूब थी। भेलूपुर के कोयला व्यवसायी नंद किशोर रूंगटा को अगवा कर हत्या की वारदात ने तो कारोबारियों में खौफ पैदा कर किया था।बरहाल इस समय मुख्तार ईडी के कस्टीडी रिमांड पर है।
