उत्तर प्रदेश औरैया ककोर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष द्वारा निशुल्क कैशलेश चिकित्सा हेतु मुख्य मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपा गया ज्ञापन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( औरैया ककोर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष द्वारा निशुल्क कैशलेश चिकित्सा हेतु मुख्य मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपा गया ज्ञापन )

उत्तर प्रदेश औरैया ककोर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई औरैया ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी की अगुवाई में निशुल्क कैशलेस चिकित्सा हेतु मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को सौंपा। अवगत हो कि राज्य कर्मचारियों को निशुल्क कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त है जबकि बेसिक शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा हेतु भारी प्रीमियम देना होगा।
जिला संरक्षक श्रीओम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री पंकज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रहलाद ओमर ने कहा की विसंगति की वजह से शिक्षकों में बहुत रोष है। जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चौहान, कुमार मंगलम ने कहा कि संगठन सम्पूर्ण प्रदेश में आज ज्ञापन दे रहा है।
इसके उपरांत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टीम ने शिक्षक समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया।ब्लॉक अध्यक्ष सहार गौरव सक्सेना, ब्लॉक मंत्री आशुतोष शुक्ला,ब्लॉक उपाध्यक्ष रश्मि पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष अजीतमल जितेंद्र शर्मा, ब्लॉक संयोजक बिधूना सुशांत त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों का एरियर कई माह से लंबित है। इस अवसर पर हरिनारायण, कुलदीप,योगेश गुप्ता, सुभाष चन्द्र शर्मा,संजय यादव, अंकुल मिश्रा, शिवम तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!