उत्तर प्रदेश औरैया अछ्ल्दा पुलिस द्वारा श्री गुलजारीलाल सुखदेवी इंटर कालेज में छात्र/ छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक कर सहायता हेतु 1076,1090,112 हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अछ्ल्दा पुलिस द्वारा श्री गुलजारीलाल सुखदेवी इंटर कालेज में छात्र/ छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक कर सहायता हेतु 1076,1090,112 हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा कस्बे में आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने के साथ विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की उन्हें जानकारी दी गई साथ ही अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी से पुलिस को सहयोग देने की भी अपेक्षा की गई। अछल्दा कस्बे के महेवा बस स्टॉप पर स्थित श्री गुलजारीलाल सुखदेवी इंटर कॉलेज में सोमवार को पुलिस पाठशाला के मौके पर थाना प्रभारी अछल्दा सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहना चाहिए और यदि किसी भी तरह की उन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो वह तत्काल 1076, 1090, 112 हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर पुलिस सहायता ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है साथ ही सभी आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर प्रबंधक राजेश यादव, प्रधानाचार्या आराधना यादव, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक अमर सिंह पटेल के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
