गाजियाबाद थाना मुरादनगर पुलिस स्वाट पुलिस टीम की गोकशी में वांछित बाइक सवार अपराधियो से हुई मुठभेड़ एक अभियुक्त हुआ घायल दो अभियुक्त अंधेरे का फ़ायदा उठाकर हुए फरार । (धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना मुरादनगर पुलिस स्वाट पुलिस टीम की गोकशी में वांछित बाइक सवार अपराधियो से हुई मुठभेड़ एक अभियुक्त हुआ घायल दो अभियुक्त अंधेरे का फ़ायदा उठाकर हुए फरार )
गाजियाबाद स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा गोकशी में वांछित अपराधियो से हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार तथा गिरफ्तार अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त बाइक अवैध शस्त्र तथा छुरा रस्सी आदि बरामद
कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 21.12.2022 को स्वाट टीम डीसीपी ग्रामीण एब थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा कनौजा से सदरपुर रोड के पास वाले रास्ते पर बाइक सवार गौ तस्करों एवं मुरादनगर पुलिस में हुई मुठभेड़ के दौरान इरफान पुत्र असगर निबासी नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद पैर मे गोली लगने से घायल हुआ है जो थाना मुरादनगर से गोकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था इसके अन्य 2 साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार । गिरफ्तार अभियुक्त पर करीब 01 दर्जन से अधिक गोकशी/चोरी/ गैंगस्टर एक्ट/ शस्त्र अधिनियम आदि के अभियोग पंजीकृत हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है |
