मीरजापुर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान चोरी की गई 05 ढलाई प्लेट बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान चोरी की गई 05 ढलाई प्लेट बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
मीरजापुर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिया गया था । थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर वादी संदीप तिवारी पुत्र स्व0 देवीशंकर तिवारी निवासी अनुरूद्धपुर पूरबपट्टी पखवईया थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर की लिखित तहरीर बावत ढलाई प्लेट चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-291/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । उक्त निर्देश के अनुक्रम में उ0नि0 सदानन्द सिंह थाना को0देहात मीरजापुर मय पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 22.12.2022 को 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की 05 अदद ढलाई प्लेट बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
