उत्तर प्रदेश कानपुर थाना कलेक्टरगंज पुलिस व एसटीएफ टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर पैसा निकालने वाले गिरोह का किया बड़ा खुलासा 49 एटीएम कार्ड,04 मोबाइल,आदि बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( नफीस खान की खास रिपोर्ट )


( कानपुर थाना कलेक्टरगंज पुलिस व एसटीएफ टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर पैसा निकालने वाले गिरोह का किया बड़ा खुलासा 49 एटीएम कार्ड,04 मोबाइल,आदि बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश कानपुर थाना कलेक्टरगंज पुलिस एवं एसटीएफ की टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा बीते काफी दिनों से जनपद में ATM से छेड़छाड़ करके ATM मशीनों की तकनीकी प्रक्रिया का फायदा उठाते हुए मशीनों से अवैध तरीके से पैसा निकालने वाले गिरोह को थाना कलेक्टरगंज पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया है। अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड पैन एवं आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस उनसे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
कल दिनांक 21/12/2022 को सूचना प्राप्त हुई कि गिरोह द्वारा ATM मशीनों से पैसा निकालने वाले हैं। सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्तगण 1. अमित सिंह परमार पुत्र शिवप्रकाश सिंह परमार मूल निवासी- ग्राम कोहरा थाना सजेती कानपुर नगर , हाल पता – 2A/132 आवास- विकास हंसपुरम थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र करीब 32 वर्ष 2. अरविन्द कुमार अवस्थी पुत्र राम अवतार अवस्थी निवासी- 1075 मिनी LIG सी, सागरपुरी अरारा बिनगवां थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया।
जिस समय अभियुक्त दबोचे गए उस समय दोनो शातिर एक्सेस बैंक एटीएम घण्टाघर थाना क्षेत्र कलक्टरगंज के पास अपराध की फिराक में मौजूद थे। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 94/2022 धारा419/420/467/468/471/464 ख भादवि0 पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण- 1. अमित सिंह परमार पुत्र शिवप्रकाश सिंह परमार मूल निवासी- ग्राम कोहरा थाना सजेती कानपुर नगर , हाल पता -2 A /132 आवास- विकास हंसपुरम थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र करीब 32 वर्ष
2. अरविन्द कुमार अवस्थी पुत्र राम अवतार अवस्थी निवासी- 1075 मिनी LIG सी सागर पुरी अरारा बिनगवां थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र करीब 36 वर्ष यह हुई बरामदगी 49 अदद ATM कार्ड भिन्न-भिन्न बैंक/खाता धारक के, 04 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद आधार कार्ड, 02 अदद पैन कार्ड,01 अदद ड्राइविंग लाइसेन्स,01 अदद ब्लैंक चैक, 01अदद चैक बुक, 01अदद हेल्प कार्ड व नगद 5500/- रूपये आदि बरामद हुए।आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 94/2022 धारा 419/420/467/468/471/464(ख) भा.द.वि. थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कलक्टरगंज रामजनम सिंह गौतम, श्री लान सिंह निरीक्षक एस.टी.एफ (फील्ड यूनिट) कानपुर नगर, हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह एस.टी.एफ (फील्ड यूनिट) कानपुर नगर, का0 अब्दुल कादिर एस.टी.एफ (फील्ड यूनिट) कानपुर नगर, का0 सुशील कुमार एस.टी.एफ (फील्ड यूनिट) कानपुर नगर, कमाण्डो सर्वेश भदौरिया एस.टी.एफ (फील्ड यूनिट) कानपुर नगर, उ0नि0अरूण कुमार थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर, उ0नि0 राहुल कुमार सिंह थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर, का0 अजीत कुमार थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर, का0 सचिन कुमार गुप्ता थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर शामिल रहे।

( नफीस खान की खास रिपोर्ट )
