जौनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 2किलो45 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया 01अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 2किलो45 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया 01अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
जौनपुर अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 राकेश कुमार राय मुगराबादशाहपुर जौनपुर के मय टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना आज सुबह तरहटी मोड़ से एक सन्दिग्ध विकेश सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी फतेहुपुर थाना फूलपुर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 2 किलो 45 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 296/2022 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
