झांसी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधियों द्वारा व्यापार के 50वर्ष पूर्ण होने पर दीप प्रज्वलित कर मनाई गई स्वर्ण जयंती। ( पवन विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

 

( झांसी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधियों द्वारा व्यापार के 50वर्ष पूर्ण होने पर दीप प्रज्वलित कर मनाई गई स्वर्ण जयंती )

झाँसी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का अग्रणी संगठन है दिनांक 24 दिसंबर को व्यापार मंडल ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण किये, व्यापार मंडल द्वारा यह वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जायेगा स्वर्ण जयंती वर्ष 24 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होकर 24 दिसंबर 2023 तक मनाया जाएगा शनिवार दिनांक 24 दिसंबर को प्रथम कार्यक्रम दीपोत्सव के रूप में मनाया गया जहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कचहरी चौराहे और इलाइट चौराहे पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक सुर में व्यापारी हत से संबंधित उद्घोष लगाये। सभी व्यापारियों ने एकत्रित होकर हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए और एक दूसरे के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल के मंडल चेयरमैन संदीप सरावगी ने कहा व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी है किसी भी देश की अर्थव्यवस्था वहां के व्यापारी सुदृढ़ करते हैं यदि सरकार व्यापार हित में कार्य नहीं करेगी तो अवश्य असफलता की ओर बढ़ेगी, वर्तमान सरकार में व्यापार हित से संबंधित अनेकों कार्य किए जा रहे हैं जिससे व्यापारी वर्ग बिना डरे बिना किसी दबाव में अपना व्यापार कर पा रहे हैं। हमारा संगठन व्यापारियों से आव्हान करता है किसी भी व्यापारी को कोई समस्या आए तो वह बेझिझक हमसे संपर्क करे। मंडल अध्यक्ष राज नारायण मिश्रा ने कहा व्यापारियों को एकजुट करने हेतु उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रारंभ से ही कार्य कर रहा है आज यह संगठन इमारत के रूप में खड़ा हुआ है जो व्यापार हित के लिए सदैव तत्पर रहता है पिछली सरकारों में व्यापारी वर्ग को दरकिनार करते हुए जो फैसले लिए गए उन सभी का हमारे व्यापार मंडल ने पुरजोर विरोध किया भविष्य में भी हम व्यापार हित में तत्परता से कार्य करते रहेंगे। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, बृज बिहारी सोनी, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोज रेजा, अशोक अग्रवाल, संतोष खरेला, रजनी गुप्ता, अतुल किलपन, प्रदीप त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, नीलम खन्ना, उषा सेन, उषा सचान, मृदुला अग्रवाल, कुसुम कुशवाहा, अनु दलमौत्रा, पुष्पा हिरवरकर, गौरव हिरवरकर, कुसुम साहू आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

( पवन विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!