उत्तर प्रदेश आगरा थाना खेरागढ़ क्षेत्र 20 वर्षीय युवक का जंगल में संदिग्ध अवस्था में लहूलुहान पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

.

( आगरा थाना खेरागढ़ क्षेत्र 20 वर्षीय युवक का जंगल में संदिग्ध अवस्था में लहूलुहान पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बुरहेरा के जंगल में शुक्रवार रात्रि युवक का शव उम्र करीब 20 वर्ष का लहूलुहान शव जंगल मे मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। युवक के सिर में गोली लगने से उसकी मौत की बात सामने आ रही है। उसके शव के पास से कारतूस का खोका और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रात्रि में ही मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मामला रात्रि के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बुरेहरा के जंगल का है। करीब 20 वर्षीय एक युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला शव। शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना खेरागढ़ पुलिस को दी। सूचना पर मोके पर पहुची पुलिस और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुट गई। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद उसकी शिनाख्त नगला उदैया निवासी 20 वर्षीय झम्मन पुत्र कल्लन के रूप में हुई। उसके सिर में गोली लगने से शव खून से लथपथ था। पुलिस को पास से ही एक कारतूस का खोका और मादक पदार्थ की सामग्री भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया , वहीं फोरेंसिक जांच के लिए टीम आ गई | बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। उसकी शादी को अभी एक वर्ष पूरा नहीं हुआ है। वह कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का कार्य करता था। सुबह घर से दुकान के लिए आया था उसके बाद घर नहीं लौटा था। वही झम्मन की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया डीसीपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने मीडिया को बताया 4 टीम गठित की गई है जो बराबर अपने कार्य पर लगी हुई हैं जल्द ही घटना का खुलासा करा दिया जायेगा।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
