गोंडा तहसील तरबगंज क्षेत्र में आगामी क्रिसमस एंव नव वर्ष के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान । ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( तहसील तरबगंज क्षेत्र में आगामी क्रिसमस एंव नव वर्ष के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान )

गोण्डाआगामी क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद के कई स्थानों पर बेकरी उत्पादों में मिलावट पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। नगर पालिका क्षेत्र, सदर तहसील तथा तरबगंज तहसील क्षेत्र में बेकरी प्रतिष्ठानों तथा निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिलावट के संदेह में केक,पेस्ट्री, रस्क तथा बेकरी निर्माण में प्रयुक्त होने वाले खाद्य सामग्रियों के कुल 8 नमूने भरे जा चुके है। निर्माण में कमियां पाए जाने पर 2 बेकरी निर्माण प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस भी जारी किया गया है। इसके साथ ही टीम द्वारा जगह जगह खाद्य कारोबार कर्ताओं को बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया गया है। अभियान के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगल किशोर, जय प्रकाश, संतोष कुमार और राजेश कुमार उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!