वाराणसी पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में गोदौलिया श्री राम लक्षमी नरायण हास्पिटल मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों को किया गया कम्बल वितरण। | ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में गोदौलिया श्री राम लक्षमी नरायण हास्पिटल मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों को किया गया कम्बल वितरण।
वाराणसी गोदौलिया स्थित श्रीराम लक्ष्मी नारायण मारवाडी हिन्दु अस्पताल द्वारा सातव्यापी निःशुल्क चिकित्सा शिविर चिखला का शुभारंभ आज पुलिस कमिश्रर वाराणसी भी मुबा अशोक जैन द्वारा प्रात: 10:30 बजे अस्पताल परिसर में किया गया । निःशुल्क शिविर के प्रथम चरण में 27 दिसम्बर 2022 से 03 जनवरी 2023 तक प्रति दिन प्रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा महिला स्वास्थ परीक्षण एवं जॉन ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएंगे। अस्पताल के दंत विभाग के चिकित्सकों द्वारा मुख एवं दंत रोग से सम्बंधित परीक्षण एवं उपचार निःशुल्ल किया जाएगा। अस्पताल के नेत्र विभाग के चिकित्सकों द्वारा आँखों से सम्बंधित बीमारीयों का परीक्षण एवं मोतियाबिंद के मरीजो का ऑपरेशन / दवा / चश्मा निःशुल्क देय होगा। मुख्य अतिथि के आगमन पर अस्पताल के ट्रस्टीयो एवं समिति के सदस्यों ने स्वागत किया तत्पश्चात अस्पताल का भ्रमण / निरक्षण भी कराया, मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त की मुधा अशोक जैन ने भर्ती रोगियों और कर्मचारीयो को कम्बल का वितरण भी किया। मुख्य अतिथि का परिचय श्री संजीव कुमार शाह द्वारा दिया गया। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के अध्यक्ष श्री मनोज जादोदिया एवं मुख्य अतिथि ने सुयक्त रूप से कंबलों का वितरण किया। मुख्यः अतिथि का माल्यार्पण अस्पताल अध्यक्ष डॉ. बैजनाथ प्रसाद, श्री गौरीशंकर नेवर श्री संजीव कुमार शाह, पी राजेश अग्रवाल, श्री नवरतन राठी, श्री रवि अग्रवाल सी.एम.ओ. डॉ. पी. एन. रावत चीमती लता बागला आदि लोगों ने किया। मुख्य अतिथि के आपने उद्घाटन सम्बोधन में कहा कि 20-22 वर्षो बाद अस्पताल में पुनः आने का अवसर मिला तब और अब में अस्पताल में काफी अंतर स्पष्ट दिख रहा है। अब यह अस्पताल नगर के प्रमुख अस्पतालों में अग्रणी है. यहाँ का सेवा भाव देख कर लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। आज प्रारंभ हो रहे निःशुल्क शिविरो मे लोगों को काफी लाभ होगा उन्होंने कहा अस्पताल अपनी सेवा की शताब्दी पूर्ण का चूका है और यह चिकित्सालय आधुनिक चिकित्सा सुविधा का नगर का प्रमुख केन्द्र है। किसी संस्था का निरन्तर सेवा के सौ वर्षों से अधिक कार्यरत रहना आपने आप में विशिष्टता, यहाँ के चिकित्सक/ कार्यकर्ताओं सेवा भाव से नित प्रति अपना कार्य कर रहे है। मुख्य अतिथि ने कहा की अस्पताल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी अस्पताल की और भी ब्रांच खोले ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को अच्छी सुविधा के साथ चिकित्सा प्राप्त हो। मुख्य अतिथि को अस्पताल के तरफ से दुशाला लेटाकर सम्मानित भी किया गया। अस्पताल का परिचय मंत्री थी गौरी शंकर नेवर द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शिविर का विवरण व कार्यक्रम का संचालन श्री रवि अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. वैजनाथ प्रसाद, श्री गौरीशंकर नेवर श्री संजीव कुमार शाह, श्री रवि अग्रवाल, श्री राजेश अग्रवाल, श्री मनोज जादोदिया, श्री नवरतन राठी, डॉ.आर.पी.पाण्डेय, डॉ. तरुण पटेल, डॉ. सुधा अग्रवाल, डॉ. तुमरिका राय, डॉ.आंचल अग्रवाल जैन, डॉ. विनीत मोहन मिश्र, डॉ. विक्रम कुमार, श्री मनीष शाह श्री उदय नारायण यादव, श्रीमती लता बागला, श्री गौरव राठी, श्री प्रदीप शर्मा, श्री अजय गौतम, श्री धीरेन्द्र मरोनिया श्री संजीव महेश्वरी, श्री अजित मेहरोत्रा भी राज कपूर, श्री महेश पोद्दार । कार्यक्रम का धन्यवाद अस्पताल के सी.एम.ओ. डॉ. पी. एन. रावत द्वारा किया गया।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )
