भदोही थाना सुरियावां पुलिस द्वारा नाबालिग युवती से अभद्रता करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना सुरियावां पुलिस द्वारा नाबालिग युवती से अभद्रता करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

भदोही थाना सुरियावा क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी,गाली गलौज व धमकी दिये जाने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-266/22 धारा-354,504,506 भा0द0वि0 व 11/12 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई। डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद आरोपी रिंकू भुंज पुत्र छोटेलाल निवासी बहेड़वा थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को पाली तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!