बलिया पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना उभांव का किया गया औचक निरीक्षण एंव क्षेत्र का पैदल गस्त कर बाजारों में हो रहे अतिक्रमण हटाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना उभांव का किया गया औचक निरीक्षण एंव क्षेत्र का पैदल गस्त कर बाजारों में हो रहे अतिक्रमण हटाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री राज करन नय्यर द्वारा थाना उभांव का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर में लंबित मुकदमों के वादियों को बुलाकर विवेचकगण से उनके मुकदमों की स्थिति एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा कर सभी संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए तथा पीड़ितों को अब तक की कार्यवाही से अवगत कराते हुए आस्वाशित किया गया तत्पश्चात थाना उभांव पर लंबित सभी मुकदमों का विवेचकवार/ मुकदमे वार समीक्षा किया गया। इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न ) आदि की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा क्षेत्राधिकारी रसड़ा व थाना उभांव पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र उभांव के मुख्य कस्बों बाजारों, बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन, व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आस्वस्थ किया गया तथा जिन दुकानदारों द्वारा रोड पर अपना सामान रखा गया था उन्हे हटाने के आदेश दिये गये । व्यापारीगण दुकानदारों से अतिक्रमण ना करने की अपील की गयी ताकि आवागमन बाधित ना हो ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!