गाजियाबाद थाना मंसूरी द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार फायर कर भाग रहे अभियुक्त की पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25,000 हजार का इनामिया हुआ घायल पुलिस ने 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे। ( अनिल की खास रिपोर्ट गाजियाबाद )

( गाजियाबाद थाना मंसूरी द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार फायर कर भाग रहे अभियुक्त की पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25,000 हजार का इनामिया हुआ घायल पुलिस ने 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे )
गाजियाबाद???? स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मसूरी पुलिस द्वारा बाइक सवार गैंगस्टर अपराधी से हुई मुठभेड़ मे 25 हजार का इनामी अपराधी पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र व बाइक बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त थाना वेब सिटी से हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा था दिनांक 01.01.2023 को स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मसूरी पुलिस द्वारा डासना जेल से नाहल की तरफ जाने वाले रास्ते से सडक के पास वाले रास्ते पर बाइक सवार अपराधी से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना वेब सिटी से 25 हजार रूपये का इनामी वांछित फैजान पुत्र मुन्ना निवासी पीर जादगान थाना खुर्जा नगर बुलंदशहर पैर मे गोली लगने से घायल उपरांत गिरफ्तार किया गया है | गिरफ्तार अभियुक्त पर करीब 01 दर्जन से अधिक चोरी/लूट/गैंगस्टर/एवं तमंचा फैक्ट्री तथा हत्या का प्रयास आदि के अभियोग पंजीकृत हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है | गिरफ्तार अभियुक्त फैजान थाना वेब सिटी से चोरी/हत्या का प्रयास आदि मैं वांछित है |
अभियुक्त का नाम पता-
1-फैजान पुत्र मुन्ना निवासी पीर जादगान थाना खुर्जा नगर बुलंदशहर
बरामदगी का विवरण-
1. 01 तमंचा 315 बोर मय जिंदा व खोखा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-स्वाट टीम DCP ग्रामीण महोदय
2-थाना मसूरी पुलिस।
