सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हुए एक्सीडेंट में उप निरीक्षक व नकुड चौकी प्रभारी ने अस्पताल में महिला को ब्लड देकर बचाई जान पुलिस ने किया सराहनीय कार्य। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )


( थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हुए एक्सीडेंट में उप निरीक्षक व नकुड चौकी प्रभारी ने अस्पताल में महिला को ब्लड देकर बचाई जान पुलिस ने किया सराहनीय कार्य )
सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस डियूटी के साथ साथ मानवता वाला धर्म केसे निभाया जाता है,यह सब कल रात साक्षात हमें जिला चिकित्सालय मे देखने को मिला।हम आपको बता दें,कि आखिर मामला क्या था कल रात लगभग 12 बजे अम्बाला रोड पर स्थित बड़ी नहर के पास कार एवम ट्रक की टक्कर होने से पांच लोग घायल हो गये थे।सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने तत्काल मोके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया था।जहां पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को हस्पताल परिसर मे रोता हुआ मिला एवम जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए थाना प्रभारी सतीश कुमार एवम सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह से गुहार लगाने लगा।जब पुलिस टीम ने इस सम्बंध में वहां के डाक्टर से बात की,तो डाक्टर ने पुलिस टीम को बताया,कि गांव होजखैडी निवासी कविता पत्नी अर्जुन सिंह कि डिलीवरी होने पर,खून ज्यादा बह जाने से महिला कविता की स्थिति नाजुक बनी हुई है,जिस ग्रुप के ब्लड की जरूरत इस महिला को है,वह अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने इंसानियत का पेगाम देते हुए,उक्त महिला को अपना खून देकर बचाई जच्चा की जान।इस तरह की मानवता वाली तस्वीर कभी कभी हमें भी देखने को मिल ही जाती है।
