वाराणसी थाना रोहनिया क्षेत्र में विगत दिनों नाबालिग के जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी थाना रोहनिया क्षेत्र में विगत दिनों नाबालिग के जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान गिरफ्तार कर भेजा गया जेल )
वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रधुम्न राजभर को रोहनिया पुलिस ने गांधी तिराहा मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर तथा हाल पता केशरीपुर थाना रोहनिया निवासी प्रधुम्न राजभर ने रास्ते में लड़की का मुंह दबाकर एक सुनसान जगह बने फुलवारी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसके बाद जानकारी होने पर पीड़िता की माँ मीरा देवी ने थाना रोहनिया पर शनिवार को तहरीर देकर आरोपी मनबढ़ युवक के खिलाफ कार्यवाही की माँग की थी,तहरीर मिलने के बाद रोहनिया पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराते हुए आरोपी के तलाश में जुटे थे कि मुखबिर द्वारा मिली जानकारी के बाद चौकी प्रभारी गंगापुर रणजीत श्रीवास्तव मय पुलिस बल रोहनिया क्षेत्र के गाँधी तिराहा मोड पहुँचकर घेराबंदी करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में प्रमुख रूप से उप निरीक्षक चौकी प्रभारी गंगापुर रणजीत श्रीवास्तव,कांस्टेबल संतोष कुमार,कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
