वाराणसी मिर्जापुर थाना लालगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदिय लूट करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर छीनी गई मोटरसाइकिल,04 मोबाइल व चाकू किया गया बरामद। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( वाराणसी मिर्जापुर थाना लालगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदिय लूट करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर छीनी गई मोटरसाइकिल,04 मोबाइल व चाकू किया गया बरामद )

वाराणसी जोन हेड मीरजापुर पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिये गये । वाराणसी जोन हेड थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर वादी दीपू त्रिपाठी पुत्र प्रभात कुमार त्रिपाठी निवासी कठवार थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर बावत अपने रिश्तेदार द्वारा मोबाइल से बात करते हुए कॉलेज जाते समय रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के मोबाइल छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध दी गयी । जिसके आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-04/2023 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज-दीक्षान्त राज के नेतृत्व में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग के विवेचना के क्रम में भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक/सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज–ज्ञानू प्रिया मय पुलिस बल द्वारा थाना लालगंज क्षेत्र से प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तों 1.पंकज पटेल पुत्र महेन्द्र पटेल निवासी अमहा नौगवां थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर, 2.नैतिक सिंह उर्फ प्रियांश पुत्र प्रमोद सिंह निवासी मेहाजागीरथाना माण्डा जनपद प्रयागराज, 3.रविशंकर कुशवाहा पुत्र हिंचलाल कुशवाहा निवासी सकरो थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित छीनी गयी मोबाइल, मोबाइल बिक्री के अवशेष धनराशि ₹ 900/-नकद, जामा तलाशी से 04 अदद मोबाइल, घटना कारित करने में प्रयुक्त एक अदद बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल व अभियुक्त पंकज पटेल उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया गया । बरामद चाकू के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-05/2023 धारा 4/25 आयुध अधिनियम बनाम पंकज पटेल पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय जेल भेजा जा रहा है ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!