गोण्डा आयुक्त देवीपाटन मंडल श्री एस वी एस रंगाराव ने आज जिला अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का कराया टीकाकरण कोरोना वारयस का संक्रमण अभी नहीं हुआ खत्म | ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )


 ( आयुक्त ने कराया कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण )

गोण्डाआयुक्त देवीपाटन मंडल श्री एस वी एस रंगाराव ने आज जिला अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण कराया तथा 30 मिनट तक आप जरूर विशन एरिया में रहे। इस अवसर पर उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० घनश्याम सिंह से वैक्सिनेशन की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद आयुक्त ने कहा कि कोरोना वारयस का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए यह जरूरी है कि सावधानी बरती जाय। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरे देवीपाटन मण्डल में कोविड वैक्सीन से टीकाकरण कराया जा रहा है। यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने टीकाकरण के पश्चात अभिप्रेरित करते हुए सभी मण्डलवासियों से अपील की है कि कोविड वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं और इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए पूरी तरह सावधानी बरतें। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० घनश्याम सिंह, एसीएमओ डॉ० मनोज कुमार तथा मुख्य माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ० अनिल वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा ) 

Back to top button
error: Content is protected !!