उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान एक 10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान एक 10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुरुस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत बिजलीघर चौराहे के पास से 10 हजार रूपये के ईनामियाँ वांछित अपराधी निर्मल उर्फ लटूरी पुत्र राकेश यादव निवासी टापा कलां डाक्टर लहरी के सामने वाली गली थाना उत्तर को सम्बन्धित मु0अ0सं0 545/22 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । दिनांक 18/4/22 को वादी श्री प्रहलाद गोयल पुत्र स्व0 श्री गंगाशरण गोयल निवासी जिन्दल पार्क हनुमान रोड दुर्गा नगर थाना रसूलपुर ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक लाख 10 हजार रूपये व 02 मोबाइल लूट ले जाने के सम्बन्ध में थाना रसूलपुर पर मुकदमा पंजीकृत कराया था । उक्त घटना का थाना पुलिस द्वारा शीघ्र सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त निर्मल उर्फ लटूरी पुत्र राकेश यादव निवासी टापा कला डाक्टर लहरी के सामने वाली गली थाना उत्तर फिरोजाबाद को उसके 03 साथियों सहित लूटे गये मोबाइल व रूपयो के साथ दिनांक 22/4/22 को गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया था । अपराधों पर अंकुश लगाने व रोकथाम करने के क्रम में अभियुक्तगणों पर दिनांक 17/12/22 को गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी जिसके क्रम में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे । गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त निर्मल उर्फ लटूरी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000/- रू0 का पुरूस्कार घोषित किया गया था ।
नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –
1-निर्मल उर्फ लटूरी पुत्र राकेश यादव निवासी टापा कला डाक्टर लहरी के सामने वाली गली थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
