उत्तर प्रदेश फतेहपुर स्वाट टीम प्रथम व थाना मलवां पुलिस टीम ने अंर्तराज्यीय शराब तश्कर गिरोह का किया बड़ा खुलासा चेकिंग के दौरान 270 पेटी अंग्रेजी शराब व डीसीएम गाड़ी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( फतेहपुर स्वाट टीम प्रथम व थाना मलवां पुलिस टीम ने अंर्तराज्यीय शराब तश्कर गिरोह का किया बड़ा खुलासा चेकिंग के दौरान 270 पेटी अंग्रेजी शराब व डीसीएम गाड़ी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के समीप से पुलिस ने 2500000 की डीसीएम से शराब का जखीरा किया बरामद हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब बताते हैं कि मुखबिर की सटीक सूचना पर एसओजी प्रथम और मलवां पुलिस ने घेराबंदी करते हुए डीसीएम को रोका जहां 2500000 की अंग्रेजी शराब व,एल ब्रांड की शराब बरामद की है वही मलवां पुलिस व एसओजी टीम ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है एसपी राजेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया एक शातिर जो कि शराब का जखीरा लेकर हरियाणा से बिहार जा रहा था तभी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को रोका लेकिन तेज गति से डीसीएम चालक डीसीएम भगाने लगा डीसीएम को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चालक राजकुमार पाल पुत्र वीर सिंह पाल निवासी फतेहपुर थाना आईटीआई मनोहरपुर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस का कहना है कि यह शातिर अंतर्जनपदीय शराब तस्कर है डीसीएम में शराब का जखीरा लेकर बिक्री का काम भी करते हैं जिनके पास से 25 लाख कीमत की शराब व एक मोबाइल फोन तथा डीसीएम की कीमत लगभग ₹1700000 बताई जा रही है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया है वही इस टीम को पुलिस ने धन्यवाद करते हुए पुरस्कार भी दिया है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
