उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद प्राचीन शिव मंदिर मे आर.एस.एस.के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद प्राचीन शिव मंदिर मे आर.एस.एस.के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन )

औरैया फफूंद रविवार को कस्बे के पाता चौराहे पर बारादरी प्राचीन शिव मंदिर मे आर.एस.एस.के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता कन्हैया लाल दिवाकर ने की बर्षो से चली आ रही इस परंपरा को बड़े ही सिद्दत और सौहार्द से लोगो ने मनाया,वही विभाग सह संपर्क प्रमुख अखिलेश कटिहार ने बताया धर्म के आधार पर मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। धार्मिक कारणों से मकर संक्रांति पर सूर्य की पूजा का विशेष महत्‍व माना गया है। वहीं सूर्य के उत्‍तायण होने से वातावरण में ठंड कम होनी आरंभ हो जाती है। इन सब बजहों से मकर संक्रांति का त्‍योहार बहुत ही महत्‍वपूर्ण माना जाता है। जिसमें कस्बे के समाजसेबियों ने मिलकर खिचड़ी वितरण भंडारा किया जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद चखा ,खिचड़ी प्रसाद में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। खिचड़ी वितरण में लोगो ने खिचड़ी का स्वाद लिया लोगों ने भंडारे में भरपूर सहयोग किया जिसमें कस्बे के समाजसेवी अखिलेश कटिहार विभाग सह संपर्क प्रमुख का बहुत ही सहयोग रहा तथा बीरेन्द्र कुशवाहा सह खंड कारवाह, प्रहलाद जी, लज्जा राम नायक, अरविंद यादव,राजू यादव, अहिबरन राजपूत, हर्षित त्रिपाठी, दिनेश यादव, अनुपम गुप्ता, शिवम कटिहार, मीनू गुप्ता, मनोज पाल, अरुण खंड प्रचारक आदि लोगों ने भंडारे में भरपूर सहयोग किया।

 

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!