गाजीपुर थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा 10,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( गाजीपुर थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा 10,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार )
वाराणसी जोन हेड गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय व उप निरीक्षक रविप्रकाश मय हमराह क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मुखबिर कि सूचना पर मु0अ0सं0 175/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना भांवरकोल गाजीपुर से संबंधित इनामिया/वांछित व गौवंश तस्कर अभियुक्त जोगिन्दर गुप्ता पुत्र गोरख गुप्ता नि0 बीरपुर थाना भाँवरकोल गाजीपुर जो काफी दिनो से फरार चला रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषणा किया गया था को बीरपुर मोड थाना भांवरकोल से गिरफ्तार गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
