उत्तर प्रदेश फतेहपुर मार्च को बिंदकी नगर तहसील के पीछे नई बस्ती में महिला छत से गिरकर हुए गंभीर रूप से घायल | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

.
उत्तर प्रदेश फतेहपुर आज दिनांक 22 मार्च को बिंदकी नगर तहसील के पीछे नई बस्ती में महिला छत से गिरकर हुए गंभीर रूप से घायल तहसील बिंदकी के नगर क्षेत्र तहसील के पीछे नई बस्ती का जहां की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी , स्वर्गीय भूरा उम्र लगभग 70 वर्ष रात में लगभग 12:00 बजे छत पर अपना किसी काम से गई हुई थी तभी छत के चारों ओर बाउंड्री व,रेलिंग भी नहीं थी अचानक वृद्ध महिला का पैर फिसल जाने से संतुलन बिगड़ गया जिससे बगल में खाली पड़े प्लाट में महिला गिर गई जब सुबह हुई तो अगल-बगल के लोग बाहर निकले और प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए निकले आगे बढ़े तो देखा कि महिला नीचे पड़ी थी तुरंत ही मोहल्ले के अगल-बगल के रहने वाले लोगों ने 108 एंबुलेंस में फोन किया तुरंत एंबुलेंस आई और वृद्ध महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया जहां महिला की हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सक ने फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है बता दें कि सावित्री देवी की कोई संतान नहीं है वह खुद मेहनत मजदूरी करके बकरी पाल के अपना जीवन यापन करके किसी तरह अपना भरण पोषण करती है इससे पहले होली चिल्ड्रन कान्वेंट स्कूल बिंदकी में आया का काम करती थी |

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
