उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद स्थापना तिथि 05 फरवरी के अवसर पर 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव में उतर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा 25 लाख रुपए की मिली धनराशि दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद स्थापना तिथि 05 फरवरी के अवसर पर 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव में उतर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा 25 लाख रुपए की मिली धनराशि दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
जनपद फिरोजाबाद की स्थापना तिथि 05 फरवरी के अवसर पर 27 जनवरी से 05 फरवरी, 2023 तक आयोजित किये जाने वाले फिरोजाबाद महोत्सव को भव्य ढंग से मनाने के लिए उ0प्र0 संस्कृति विभाग द्वारा 25 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद फिरोजाबाद के खाते में अन्तरित करायी गयी है।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां देेते हुए बताया कि इस धनराशि से सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प मेला, युवा महोत्सव के साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियॉ भी लगाई जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे टेन्टेज, स्टेज, लाइट साउन्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, शिल्प मेला के आयोजनों पर भी ब्यय होनी है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि 27 जनवरी, 2023 से 05 फरवरी, 2023 तक आयोजित किये जाने वाली विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जनपद की स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित की गयी उपलब्धियों से आम जनता को परिचित कराया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों के माध्यम से जनपद की प्रगति एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। श्री जयवीर सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जनपद की पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व के स्थलों के बारे में भी श्रद्धालुओं को जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद फिरोजाबाद की गौरवशाली संस्कृति एवं आजादी की लड़ाई में दिये गये योगदान को भी भावी पीढ़ी को बताने का प्रयास किया जायेगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद को सुहाग नगरी के रूप में जाना जाता है, इसके अलावा अन्य हस्त निर्मित वस्तुओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की विरासत एवं गौरवशाली विकास यात्रा से युवाओं को जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद जनपद की विशिष्टताओं को प्रदर्शित करके विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्राप्त करने का भी प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को फिरोजाबाद महोत्सव को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )