उत्तर प्रदेश बहराइच थाना कोतवाली मुर्तियां पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 04/04 किलो अवैध मादक पदार्थ ( चरस) करीब सवा तीन करोड़ रुपये की बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

 

( सम्बंध में क्षेत्राधिकारी की बाइट )

( बहराइच थाना कोतवाली मुर्तियां पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 04/04 किलो अवैध मादक पदार्थ ( चरस) बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश  बहराइच जिले में भारत नेपाल सीमा से सटे मुर्तिहा थाना क्षेत्र के चितलहवा खैरी मोड़ से पुलिस ने मंगलवार को सवा तीन करोड़़ रुप‌ए की आठ किलोग्राम चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार देर रात बहराइच शहर निवासी आशिफ और राजकुमार को पकड़कर उनके कब्जे से चार-चार किलोग्राम चरस बरामद किया।दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब सवा तीन करोड़ रुपये आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि तस्कर काफी लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे में जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बरामद चरस को सीज कर दिया गया है। तस्करों की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक गांव निवासी आशिफ और कोतवाली देहात के भदौली चक गांव निवासी राजकुमार के रूप में की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!