उत्तर प्रदेश हरदोई थाना कोतवाली पिहानी चुंगी क्षेत्र में एक युवक का हर्ष फायरिंग करते विडियो हुआ वायरल पुलिस ने लिया संज्ञान में जांच में जुटी पुलिस। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

( हरदोई थाना कोतवाली पिहानी चुंगी क्षेत्र में एक युवक का हर्ष फायरिंग करते विडियो हुआ वायरल पुलिस ने लिया संज्ञान में जांच में जुटी पुलिस )
हरदोई एक युवक द्वारा रिवाल्वर से घर के बाहरी दरवाजे पर खड़े होकर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो कोतवाली शहर इलाके के पिहानी चुंगी का बताया जा रहा है। फायरिंग के दौरान किसी ने उक्त वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस वीडियो की पड़ताल में जुटी हुई है। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है घर के बाहर के दरवाज़े पर खड़े होकर वीडियो में नजर आ रहा शख्स हर्ष फायरिंग कर है। कोई विवाद जैसी स्थित सामने नहीं आई है। वीडियो कोतवाली शहर इलाके के पिहानी चुंगी का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आने वाला शख्स राजीव गुप्ता बताया गया है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं है। वीडियो की पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जायेगी। असलहा को जमा कराकर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )
