बलिय थाना नगरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान लूटी गई मोटरसाइकिल 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर वांछित चल रहे 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( बलिय थाना नगरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान लूटी गई मोटरसाइकिल 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर वांछित चल रहे 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

जनपद बलिया पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना नगरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/22 धारा 392 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था जिसके क्रम में दिनांक उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह मय फोर्स तलाश वांछित/ वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्षेत्र में मामूर थे कि दौराने चेकिंग मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण 1. अंकित सिंह उर्फ हेमन्त पुत्र स्व0 जयराम सिंह निवासी ग्राम नोनहा थाना मरदह जनपद गाजीपुर 2. गौरव पाण्डेय उर्फ चुनमुन पुत्र स्व0 अनिल पाण्डेय निवासी बेलसडी पण्डितपुरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 3. ललित दीक्षित उर्फ पिन्टू पुत्र शिव कुमार दीक्षित निवासी विसवाँ वार्ड नं0 5 थाना विसवाँ जनपद सीतापुर को रघुनाथ मोड ग्राम रघुनाथपुर के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया जिनके पास से लूटी गयी अपाचे मोटर सायकिल नं0 UP60AU3561 व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर सायकिल तथा 02 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!