जौनपुर थाना बक्सा पुलिस द्वारा 01 चोरी किया हुआ मोबाइल, आधार कार्ड बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

–
( जौनपुर थाना बक्सा पुलिस द्वारा 01 चोरी किया हुआ मोबाइल, आधार कार्ड बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया सलाखों के पीछे )
जौनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष बक्सा त्रिवेणी सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण की सहायता से मु0अ0सं0 10/23 धारा 380/411 भादवि से संबंधित प्रकाश में आया अभियुक्त अमन कुमार भारती उर्फ छर्रा पुत्र अनिल कुमार ग्राम नेवादा थाना बक्शा जनपद जौनपुर को चुरावनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की एक मोबाइल , व एक अदद आधार कार्ड बरामद किया गया जिसके विरूध्द विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
