उत्तर प्रदेश आगरा खेरागढ़ सैयां क्षेत्र में हो अवैध खनन पर उपजिलाधिकारी ने कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान खनन माफियाओं में मच गया हड़कंप । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( आगरा खेरागढ़ सैयां क्षेत्र में हो अवैध खनन पर उपजिलाधिकारी ने कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान खनन माफियाओं में मच गया हड़कंप  )

उत्तर प्रदेश आगरा तहसील खेरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही जारी। जाजूऊ टोल प्लाजा से बिना प्रपत्र के अवैध ओवरलोड खनन वाहन गुजर रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर खेरागढ़ तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार विनोद कुमार,अभिषेक कुमार,रजनीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। अलग-अलग दिन के लिए अधिकारी निर्मित किए गए। जिसमे आरटीओ,खनन अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहेंगे। पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारी जाजऊ टोल से गुजर रहे अवैध ओवरलोड खनन वाहनों पर कार्यवाही करेंगे। खेरागढ़ उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही सोमवार रात्रि से कर दी गई है। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच जिस गया है। देर रात्रि ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया। जिसमे कानूनी कार्यवाही कर थाना सैयां पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पूर्व में भी कई बार खनन माफियाओं पर कार्यवाही की गई है। फिर भी खनन माफिया शासन व प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने में बरकरार कायम हैं।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!