उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद मैसम के दृष्टिगत बढती ठंड से बचाव के लिए सीडीओ द्वारा गरीब व असहाय लोगों को किए कंम्बल वितरण। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद मैसम के दृष्टिगत बढती ठंड से बचाव के लिए सीडीओ द्वारा गरीब व असहाय लोगों को किए कंम्बल वितरण )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए रविवार को विकास खण्ड अछल्दा की ग्राम पंचायत कन्नौह की ग्राम प्रधान पारुल दोहरे के आवास सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ शिव शंकर सिह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे एवम डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने सामाजिक सुरक्षा के तहत गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किये। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिह ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इनदिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रहे है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। सीडीओ द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे।डीपीआरओ शिव शंकर सिह ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख भाग्यनगर प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, सचिव संगीता दोहरे, विनोद दोहरे, साहुल दोहरे, सुरेंद्र दिवाकर, ननद राज यादव, कल्पना शुक्ला सहित प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
