उत्तर प्रदेश औरैया कोतवाली परिसर में आगामी गणतंत्र दिवस एंव बसंत पंचमी के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया कोतवाली परिसर में आगामी गणतंत्र दिवस एंव बसंत पंचमी के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैयाअजीतमल कोतवाली में आगामी त्यौहार के दृष्टि गत पीस कमेटी की बैठक में ब्लाक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडे, एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, अजीतमल कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा,ने आगामी बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के अवसर पर लॉ ईन ऑर्डर और सुरक्षा व्यवस्था को नजर मे रखते हुए पीस कमेटी की बैठक की, इस कार्यक्रम का संचालन रितुराज दुवे ने किया, उप जिलाधकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि नगर में 26 जनवरी, बसंत पंचमी, वर्ष का प्रथम स्नान, सरस्वती पूजा आदि कार्यक्रम नगर में जहां भी कार्यक्रम हो उसकी सूचना जरूर दें, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए, पीस कमेटी की मीटिंग में व्यापार मंडल पदाधिकारी युवा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, ने अपने नगर के व्यापारी भाइयों के साथ पीस कमेटी में पहुंचकर आगामी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली में अपनी बात कही उनके साथ युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित पोरवाल,नगर अध्यक्ष रवि सोनी, नगर महामंत्री राजीव जैन, नगर उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता (पिंटू गुप्ता),कोषाध्यक्ष सूरज , अनुज गुप्ता, सुशील सोनी, आमिर खान, राजीव चतुर्वेदी,आदि पदाधिकारी, व्यापारी गण, तथा ग्राम प्रधान भदसान रविंद्र सिंह उर्फ श्यामू यादव बारेपुर, विश्वजीत सिंह उर्फ छोटे प्रधान चांदूपुर, ग्राम प्रधान अमावता शैलेंद्र सिंह उर्फ सेरू तथा नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल पूर्व चेयरमैन राम दर्शन कठेरिया, पूर्व सभासद गोपाल दास, ईकलाख, जंडेल सिंह नगर पंचायत प्रत्याशी,आदि सभासद, रज्जन सिंह सेंगर ,संत कुमार शुक्ला, लव तिवारी के साथ-साथ नगर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
