उत्तर प्रदेश आगरा थाना खेरागढ़ क्षेत्र में रुपए के लेन देन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में दबंगों ने चलाई गोलियां एक युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल मच गई चीख पुकार मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल इलाज़ के दौरान हुई मौत जांच में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( आगरा थाना खेरागढ़ क्षेत्र में रुपए के लेन देन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में दबंगों ने चलाई गोलियां एक युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल मच गई चीख पुकार मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल इलाज़ के दौरान हुई मौत जांच में जुटी पुलिस )

ताजनगरी आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तमंचे से कई राउंड फायर ठोक दिए जिसमें एक गोली युवक के पेट में लगी। दनादन गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जानकारी कर फायरिंग करने वाले लोगों को पकड़ने में जुट गई। जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात्रि करीब पौने नौ बजे के कस्बा खेरागढ़ के उंटिगिरि चौराहा के पास की है। 30 वर्षीय युवक अन्नू पुत्र श्यामसुंदर निवासी खेरागढ़ का किसी से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। वह पार्टी कस्बे में चल रहे समारोह में आई थी तो उसके घर पर कई लोग आ गए। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कई राउंड फायर कर दिए जिसमें एक फायर पास में खड़े अन्नू के मामा के लड़के 25 वर्षीय अंकित पुत्र ओमवीर के पेट में लगा। पेट में गोली लगने से वह वहीं पर गिर पड़ा। जाते जाते उन लोगों के दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर निकलकर एक फायर और कर दिया और फरार हो गए। अन्नू का कस्बे में मिनरल वॉटर पानी का प्लांट है अन्नू पुत्र श्यामसुंदर का कस्बे में मिनरल पानी का आशी मिनरल पानी के नाम से प्लांट हैं। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि मौके पर एसीपी पहुंच रहे है, अभी मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।

 ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!