मथुरा गोवर्धन में मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार 1,12 लाख रुपए किए बरामद । ( युवराज डॉ केशव प्रसाद आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )

( मथुरा गोवर्धन में मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार 1,12 लाख रुपए किए बरामद )
मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने गोवर्धन में नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक ने लिपिक के कब्जे से 1.12 लाख रूपये बरामद कर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि लिपिक ने साइबर कैफे संचालक से यूनीपोल होर्डिंग लगवाने के एवज में निर्धारित शुल्क से अधिक पचास हजार रूपये की रिश्वत मांगी। मेरठ से एंटी करप्शन निरीक्षक कुशलवीर सिंह, निरीक्षक पूजा शर्मा के नेतृत्व में टीम गोवर्धन में नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को ट्रैप करने पहुंची। नगर पंचायत का मुख्य लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में गया था। सम्पूर्ण समाधान दिवस पूर्ण होने के उपरांत लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल ब्लॉक मुख्यालय से बाहर निकल ही रहा था, कि महेश सैनी पुत्र झम्मन लाल ने मोहन श्याम को 1.12 लाख रूपये दिए। रूपये लेते ही जाल बिछाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों निर्धारित शुल्क 62000 रूपये से अतिरिक्त 50000 रूपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। एंटी करप्शन के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने आरोपी मोहन श्याम अग्रवाल के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

( युवराज डॉ केशव प्रसाद आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )
