उत्तर प्रदेश औरैया फफूँद राधा बल्लभ इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर नगर के युवा मतदाताओं ने पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते मतदान करने की ली शपथ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूँद राधा बल्लभ इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर नगर के युवा मतदाताओं ने पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते मतदान करने की ली शपथ )
उत्तर प्रदेशऔरैया फफूँद नगर के राधा बल्लभ इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाता दिवस के अवसर पर नगर के युवा मतदाताओं ने पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ ली कि हम लोग अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादाओं को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण गरिमा को रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाए तथा भाषा से ऊपर उठकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करेंगे । इस दौरान बी० एल० ओ० दीपांशु चौबे, रजिया बेगम, शिखा त्रिपाठी एवं मतदाता मुशीर कुरैशी, फुरकान कुरैशी, मु० तालिब, कामरान, उसैद, अलीम आदि लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
