अमेठी कोतवाली पुलिस की अजब कहानी जिसका कल कराया था इलाज आज उसी की दिखाई गिरफ्तारी | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( अमेठी कोतवाली पुलिस की अजब कहानी जिसका कल कराया था इलाज आज उसी की दिखाई गिरफ्तारी )

अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की अमेठी कोतवाली पुलिस के खेल गजब निराले हैं।कथित मारपीट में घायल मनीष यादव खुद चलकर अमेठी कोतवाली पहुंचा और वहां से होमगार्ड के साथ उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए सीएचसी अमेठी भेजा। सीएचसी में घायल मनीष यादव के इलाज के दौरान सीओ और प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। मनीष ने मीडिया को अस्पताल में ही घटना के बारे में बताया था जिसकी खबर भी मीडिया ने जोरों से चलाई। सवाल उठता है कि जब मनीष कल से ही पुलिस की निगरानी में था तो राम लीला मैदान के पास से आज बुधवार दिन में 1.45 बजे कैसे गिरफ्तार किया गया। इन सारे प्रकरण का वीडियो भी मीडिया पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। इस पूरे मामले को देखा जाए तो ये मामला ही समझ के बाहर है। इस गिरफ्तारी में झोल ही झोल है। पुलिस अधीक्षक अमेठी डाॅ. इलामारन जी ही इस पूरे मामले की जांच निष्पक्ष करा दें तो पुलिस की पोल खुलती हुई नजर आयेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!