उत्तर प्रदेश कौशाम्बी तहसील मंझनपुर पी एच सी अस्पताल करारी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण करने के लिए लगाया गया कैम्प | ( जिला संवाददाता मोहम्मद आरिफ )


( नगर पंचायत करारी के पी एच सी अस्पताल करारी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण करने का लगा कैम्प )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी तहसील मंझनपुर के अन्तर्गत नगर पंचायत करारी के पी एच सी अस्पताल करारी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण करने के लिए कैम्प लगाया गया जिसमें काफी भारी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कराया। पी एच सी अस्पताल करारी में कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के साथ साथ सभी लोगों को जानकारी दी गई कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। अपने अपने आस पास खड़े एवं बैठे हुए लोगों को मास्क लगाएं रखने के लिए प्रेरित करते रहे। इस मौके पर पी एच सी अस्पताल करारी के प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र सिंह लैब टेक्नीशियन अफजाल अहमद सी एच ओ क्रिती एनम अर्चना यादव ए एन एम रन्नू स्टाफ नर्स सुनैना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
