मथुरा गोवर्धन धाम के तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदातादिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर सभी बीएलओ व समस्त क्षेत्र वासियों को मतदान के प्रति किया जागरूक एवं दिलाई गई शपथ। ( युवराज डॉ केशव प्रसाद आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )

( मथुरा गोवर्धन धाम के तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदातादिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर सभी बीएलओ व समस्त क्षेत्र वासियों को मतदान के प्रति किया जागरूक एवं दिलाई गई शपथ )
गोवर्धन मथुरा पवित्र तीर्थ स्थल गोवर्धन धाम के तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के रूप मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी न्यायिक द्वारा की गई मौके पर देवेंद्र विद्वानों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त कर आम जनमानस को लाभान्वित किया कार्यक्रम में तहसीलदार गोवर्धन अजीत कुमार नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे खंड विकास अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी सहित अधिवक्ता गण द्वारा मतदाता जागरूकता दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त कर प्रकाश डाला लोकतंत्र में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा 2011 से निरंतर मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को अनवरत रूप से किया जा रहा है लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए अनिवार्य मतदान की परिकल्पना को लेकर इस दिशा में भारत सरकार सहित सरकार के अनेक उपक्रम इस कार्यक्रम को गति देने में निरंतर अपना कार्य कर रहे हैं प्रत्येक व्यक्ति को लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा कर स्वच्छ व निष्पक्षता शासन है सशक्त लोकतंत्र की विशेष आवश्यकता होती है जो लोकतंत्र में शासन मतदाता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है पूर्व में शासन रानी की कोख से पैदा होने वाले राजा ही शासन किया करते थे इस परिकल्पना को विराम देकर 25 जनवरी 1950 को निष्पक्ष निर्वाचन आयोग की स्थापना कर सशक्त लोकतंत्र के लिए शक्तिशाली राजा पैदा करने की परिकल्पना प्रारंभ की गई

( युवराज डॉ केशव प्रसाद आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )
