जौनपुर थाना सरायख्वाजा क्षेत्र अज्ञात कारणों से लगी भीषण मच गया हड़कंप आग कई पशुओं की हुई मौत। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना सरायख्वाजा क्षेत्र अज्ञात कारणों से लगी भीषण मच गया हड़कंप आग कई पशुओं की हुई मौत )
जौनपुर सरायख्वाजा थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम खजुरा के नट बस्ती में सुबह लगभग चार बजे आग लगने के कारण चार भैंस पांच बकरियों झुलस गई जिसके कारण कईयों जानवरों की मौत हो गई। कुछ पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताते चले कि खजुरा गांव के पशुपालक मोदीन अहमद पुत्र गफूर अहमद ने बताया कि जहाँ जानवर रहते थे वही बाहर दरवाजे पर वह सोये हुए थे लगभग चार बजे बकरियों की शोर की आवाज पर वह उठ कर देखे तो वहां बुरी तरह आग लगी हुई थी तभी पूरे परिवार को उठाने के बाद मदद के लिए पुलिस को सूचना देने के साथ जानवरों को बचाने में जुट गए। सूचना पर मौके से घटना स्थल पर पहुँची थाना पुलिस। लेकिन आग इतना भयानक रुप ले ली कि जिसके कारण कई जानवरों की झुलसने के कारण मौत हो गई है। पशुपालक मोदीन ने बताया कि उस आग की चपेट में मेरी 2 भैंस व 3 बकरियों की जलकर मौत हो गई है और 1 बकरें व 2 भैंस जलने के कारण गंभीर अवस्था में है। जहाँ आग लगी वहां कुल 10 जानवर रहते थे। अज्ञात कारणों से लगी आग में पशुओं की मौत होने से पशुपालक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया जिसके घर पर झाया मातम।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
