उत्तर प्रदेश औरैया जालौन निवासी पुत्री को दहेज लोभियों ने उत्पीड़न कर घर से किया बेघर परिजनों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार मुकदमा कराया दर्ज। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया जालौन निवासी पुत्री को दहेज लोभियों ने उत्पीड़न कर घर से किया बेघर परिजनों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार मुकदमा कराया दर्ज )

उत्तर प्रदेश औरैया जनपद जालौन के सिरसा कलार निवासी एक महिला ने दहेज के लिए उत्पीड़ित करने एवं कार न देने पर घर से निकाल देने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित ने पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जनपद जालौन सिरसा कलार निवासी प्रिया सेंगर पत्नी अंकित भदौरिया पुत्री ब्रजभान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी 2022 को अजीतमल के पूर्वा डोरी निवासी अंकित भदौरिया पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली जन दहेज में 10 लाख नगद या एक कार की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि ससुराली जन उसके साथ क्रूरता का व्यवहार करते थे। जब उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई तो उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता व्यक्त की। बताया कि ससुराली जनों द्वारा उसके मायके वालों को भी काफी गालियां दी गई। बताया कि ससुराली जनों ने उसको जान से मारने की भी कोशिश की। अप्रैल 2022 में इसकी शिकायत उसने दर्ज कराई थी। 9 मई को परामर्श केंद्र में समझौता भी हुआ था। कुछ दिन उन लोगों द्वारा उसे अच्छे से रखा गया, मगर उसके बाद फिर वह लोग दहेज की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के उसके रिश्तेदार से अवैध संबंध भी हैं। बताया कि करीब तीन माह पहले ससुराली जनों द्वारा उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति अंकित भदौरिया, सास प्रमिला देवी, संगीता एवं जितेंद्र भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमे की जांच शुरू कर दी है।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!