राजस्थानअलवर ढिगावड़ा रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगलों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस परिजनो में मच गया कोहराम। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट राजस्थान )

( अलवर ढिगावड़ा रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगलों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस परिजनो में मच गया कोहराम )

राजस्थानअलवर जिले के राजगढ़-अलवर रेल मार्ग के मध्य स्थित ढिगावडा रेल्वे स्टेशन के समीप प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर इहलीला समाप्त करली। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों के क्षत-विक्षत शवो को एकत्रित कर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार की सुबह दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के हैडकांस्टेबल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि करीब 2 बजे सूचना मिली की ढिगावडा रेलवे स्टेशन पर दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस से एक लड़का व एक लड़की की ट्रैन से टकराकर मृत्यु हो गयी। जिस पर मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षत-विक्षत स्थिति में पड़े शवो को एकत्रित किया गया। इसी दौरान दोनों मृतको के परिजन आगये और कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि रिर्पोट में प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या करना बताया गया है। इस संबंध में नाबालिग युवती की ओर से परिजन ने रिर्पोट पेश कर बताया कि उसकी भतीजी मध्यरात्रि में परिवारजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। रात्रि करीब 2.45 बजे आस-पास मालूम करने पर पता चला की रेलवे स्टेशन ढिगावडा पर ट्रेन के सामने टकराये जाने पर मृत्यु हो गयी है। रिर्पोट में बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या करली है। वही दूसरी ओर युवक के परिजनों की ओर से रिर्पोट पेश कर बताया कि ढिगावडा रेलवे स्टेशन पर एक युवती के साथ दौलतपुर साबरमती ट्रैन के आगे जाकर आत्महत्या करली है। पुलिस ने शवो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर लिया है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट राजस्थान )

Back to top button
error: Content is protected !!