भदोही थाना ऊंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 60 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) क्रेटा कार व मोबाइल किए गए बरामद। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना ऊंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 60 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) क्रेटा कार व मोबाइल किए गए बरामद )
भदोही पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्बंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं।उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में थाना ऊंज पुलिस टीम द्वारा रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगीगंज ओवर ब्रिज के आगे चेकिंग के दौरान पीछा कर अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना सहित 05 गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के कब्जे से तीन बोरियों में कुल-60 किलो नाजायज गांजा (कीमती करीब बारह लाख रुपये), तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन क्रेटा कार व 06 अदद मोबाइल फोन, एक अदद डोंगल एयरटेल कंपनी का बरामद किया गया है। बरामदशुदा गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपए है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर गिरोह के विरुद्ध अंतर्गत धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरोह सरगना के विरुद्ध जनपद हापुड़, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में गैंगस्टर, हत्या के प्रयास,लूट, छिनैती, एनडीपीएस, छेड़खानी सहित गंभीर अपराधों के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
