उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र मे विगत दिनों हुई चोरी का पुलिस व एसओजी टीम ने किया बड़ा खुलासा चोरी किए गए आभूषण व चांदी के सिक्के नगदी 13950 रु बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 02 अन्य की तलाश में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र मे विगत दिनों हुई चोरी का पुलिस व एसओजी टीम ने किया बड़ा खुलासा चोरी किए गए आभूषण व चांदी के सिक्के नगदी 13950 रु बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 02 अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र में दिनांक 02.02.2023 को वादी रविकांत पुत्र स्व0 श्री कृष्ण निवासी थाने के पीछे संजय नगर दिबियापुर जनपद औऱैया द्वारा थाना पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 01.02.2023 को सपरिवार अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह मे गये हुए थें एवं रात्रि को 03 बजे घर वापस आये तो घर व दुकान का ताला अज्ञात चोरों द्वारा तोड़कर घर में रखे नगदी व जेवरात को चोरी कर लिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 56/23 धारा 380/457 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। जनपद में हो रही चोरी की घटना पर रोकथाम लगाने हेतु एवं उक्त घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0 टीम औरैया व थाना दिबियापुर की टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा था तथा मुखबिर आदि के माध्यमों से घटना के अनावरण के सम्बन्ध में प्रयास किये जा रहे थें जिस क्रम में दिनांक 04/05.02.2023 की रात्रि को गस्त/चेकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा उक्त घटना के अनावरण व संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी कि फफूँद चौराहे से होते हुए कम्प्रेशर बम्बा नहर पुलिया रोड पर 03 संदिग्धों को बैठा देख उनसे पूछताछ करने पर 03 संदिग्धों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हें बिना समय गवायें पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेरा बंदी कर मौके पर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उनकी जामातलाशी से सफेद व पीली धातु के आभूषण, सिक्के, 13950 रूपये नगदी एवं नकब लगाने के औजार आदि बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से भागने का कारण पूछा गया तो अभियुक्त अमित मिश्रा द्वारा बताया गया की हम तीनों मिलकर रैकी करते हैं तथा सुनसान व जिन घरों में ताला लगा रहता है उन्ही घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते है। दो दिन पहले मैने तथा मेरे साथ यहाँ मौजूद साथी अभय ने मिलकर संजय नगर दिबियापुर मे एक बन्द माकान का रात मे साथी अभय सिंह के पास रखी हुई सरिया से ताला तोडकर मकान के अंदर से चोरी की थी जिसमे चाँदी के सिक्के व पाँच रुपये के सिक्के एक जोडी चाँदी की पायल व 24000 रुपये मिले थे। रुपयो को हम दोनो ने बराबर-बराबर बाँट लिए थे और जिससे अपने शौक पूरे करते थें पुलिस द्वारा बरामद पीली धातु के बारें में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया की आज से करीब 3 महीने पहले मैने अपने साथी टिल्लू ठाकुर उर्फ रिषभ तथा लल्ला उर्फ रोहित पुत्र संजू भदौरिया उर्फ सत्येन्द्र भदौरिया निवासी वीर अब्दुल हमीद नगर, दिबियापुर थाना दिबियापुर जिला औरैया व जबडा उर्फ रोहित खान पुत्र आफताब निवासी अम्बेडकर नगर थाना दिबियापुर औरैया के साथ मिलकर संजय नगर नायक कालोनी दिबियापुर मे रात मे एक बन्द मकान का ताला तोडकर चोरी किया था जिसमे सोने चांदी के काफी जेवरात और 20000 रुपये मिले थें जिसके संबन्ध में मु0अ0सं0- 613/22 धारा 380/457 भादवि0 पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं का अंजाम देना स्वीकार किया गया जिसमें 07 दिन पूर्व ग्राम ककराही मे एक माकान के अंदर से चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 43/23 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत है तथा 03 माह पहले ग्राम असैनी के एक मकान मे चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-628/22 धारा 380/457 भादवि पंजीकृत है। आज हम तीनो चोरी किये हुए आभूषणों को बेचने के फिराक में थें परन्तु पकड़े गयें। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. अजीत मिश्रा पुत्र माया राम मिश्रा निवासी संजय नगर दिबियापुर जनपद औरैया
2. टिल्लू ठाकुर उर्फ रिषभ पुत्र राजीव भदौरिया निवासी संजय नगर दिबियापुर जनपद औरैया
3. अभय प्रताप पुत्र अर्जुन सिंह निवासी संजय नगर दिबियापुर जनपद औरैया
वांछित अभियुक्तगण विवरण-
1. लल्ला उर्फ रोहित पुत्र संजू भदौरिया उर्फ सत्येन्द्र भदौरिया निवासी वीर अब्दुल हमीद नगर, दिबियापुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया
2. जबडा उर्फ रोहित खान पुत्र आफताब निवासी अम्बेडकर नगर थाना दिबियापुर जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास-
1. अजीत मिश्रा पुत्र माया राम मिश्रा
मु0अ0सं0 56/23 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 43/23 धारा 380भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 613/22 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 628/22 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
2. टिल्लू ठाकुर उर्फ रिषभ पुत्र राजीव भदौरिया
मु0अ0सं0 43/23 धारा 380भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 613/22 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 628/22 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
3. अभय प्रताप पुत्र अर्जुन सिंह
मु0अ0सं0 56/23 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 43/23 धारा 380भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 613/22 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
मु0अ0सं0 628/22 धारा 380/457 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
बरामदगी-
1. 01 जोडी झुम्का, कान के 02 बाले, 03 लाकेट, 01 अंगूठी, 01 कंगन, 01 जोडी पायल
2. 298 सिक्के, 05 रूपये के सिक्के
3. नगदी 13,950 रूपये
4. नकब लगाने हेतु लोहे की सरिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रथम टीम- एस0ओ0जी0 प्रभारी प्रवीन कुमार, हे0कां0 सिद्धार्थ शुक्ला, हे0कां0 गोविन्द, हे0कां0 सर्वेश, हे0कां0 अनुराग, का0 विजय, कां0 दीपक कुमार, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 दुष्यन्त कुमार, कां0 सुबोध कुमार, कां0 नवीन कुमार, कां0 आकाश सिंह, कां0 ललित कुमार, कां0 धर्मेन्द्र शर्मा, कां0 विजयकान्त, कां0 सुभाष।
द्वितीय टीम- उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार, उ0नि0 श्री शेर सिंह, उ0नि0 श्री अरूण कुमार द्विवेदी, कां0 अजय चाहर, कां0 कुशाग्र पारासरी।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!