उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.02.2023 को चैकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राधे श्याम पुत्र गोरी शंकर निवासी राम नगर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद उम्र 48 वर्ष को मैनपुरी चौराहे पुल के नीचे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गयी । जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 82/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
राधे श्याम पुत्र गोरी शंकर निवासी राम नगर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद उम्र 48 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
500 ग्राम चरस

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
