उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना ललौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 कुंतल 06 किलो 580ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस । ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( फतेहपुर थाना ललौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 कुंतल 06 किलो 580ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव में डीसीएम से 5 कुंटल 6 किलो 580 ग्राम गांजा पुलिस ने किया बरामद दो तस्करों को किया गिरफ्तार वही पुलिस अधीक्षक ने ललौली थाना पुलिस को 25000 का नगद इनाम दिया है बताते हैं कि यह लोग विशाखापट्टनम से गांजा की खेप डीसीएम में लादकर लखनऊ सहित अन्य जनपदों में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे तो वही मुखबिर की सटीक सूचना पर कोर्रा कनक गांव के तिराहे से पकड़ कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है वही एसपी राजेश कुमार सिंह महोदय ने बताया कि यह लोग फर्नीचर के बीच में गांजा छुपा कर ले जा रहे थे तभी फर्नीचर को उतरवाकर के फर्नीचर को तोड़कर देखा गया तो गांजा की बड़ी खेप छुपी हुई थी तो इस गांजा की कीमत करीब 10000000 रुपए बताई गई है पकड़े गए आरोपी अनिल कुमार पुत्र सावर सिंह निवासी अलवर राजस्थान 34 वर्ष तथा श्री भगवान पुत्र ओमप्रकाश 30 वर्ष निवासी बहुआ तहसील कोटली थाना रेवाड़ी राज्य हरियाणा को अरेस्ट किया गया है तथा इन तस्करों के पास से एक अवैध असलहा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुई है वही पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह शातिर किस्म के गांजा तस्कर है जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दो लोगों की तलाश जारी है आरोपियों को पकड़कर पूरी जानकारी हासिल की जाएगी।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!