उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल क्षेत्र बाईक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुए फरार दोनो हुए गम्भीर रूप घायल। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना अजीतमल क्षेत्र बाईक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुए फरार दोनो हुए गम्भीर रूप घायल )
उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोर दार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गये। घायल अवस्था में हाईवे की एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिमार निवासी होम सिह ( 50 वर्ष ) पुत्र राम किशन व संजू ( 35 वर्ष ) पुत्र रामबाबू किसी काम से महेवा जा रहे थे। तभी अनंतराम टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद हाईवे की एंबुलेंस से घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल संजू को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!