जौनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
जौनपुर अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्वेक्षण में थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-022/2023 धारा-376 भादवि थाना मुगराबादसाहपुर जौनपुर से सम्बन्धित एक अभियुक्त राममिलन यादव पुत्र स्व0 जवाहरलाल यादव निवासी ग्राम सरायरैचन्दा थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को जरिये मुखबिर खास सूचना पर गोबिन्दासपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
