उत्तर प्रदेश औरैया जिल अध्यक्ष के विगत दिनों हुए निधन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष ने जताया शोक की श्रद्धांजलि अर्पित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया जिल अध्यक्ष के विगत दिनों हुए निधन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष ने जताया शोक की श्रद्धांजलि अर्पित )

उत्तर प्रदेशऔरैया-आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनपद औरैया के जिला अध्यक्ष डॉ विनोद दुबे का कुछ दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था, आज उनके निज निवास पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला जी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जी ने परिवार को सांत्वना दी और कहां की किसी प्रकार की समस्या आने पर मुझे अवगत कराएं। और समस्या का निराकरण कराया जाएगा। स्वर्गीय डॉक्टर विनोद दुबे की पुत्री सौम्या दुबे ने इच्छा जाहर करते हुए कहा की हम अपने पापा के सपनों को साकार करेंगे और पार्टी ने मुझे कार्य करने का मौका दिया तो पापा के पद चिन्हों पर चलकर पापा के अरमानों को साकार करेंगे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला जी ने आश्वासन दिया की हम सभी लोग आपको जरूर आगे बढ़ाएंगे। विनम्र श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनके साथ में: कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडे ,क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदोरिया, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जीत कुमारी दुबे, मंडल अध्यक्ष भाजपा यशवीर सिंह सिकरवार ,मंडल उपाध्यक्ष भाजपा/कार्यालय प्रभारी किसान मोर्चा अनिल अवस्थी, जिला महामंत्री रामजी बाजपेई ,नलिनी पांडे, आसाराम राजपूत, मंडल अध्यक्ष भारत सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, भाजयुमो नेता रितेश शुक्ला, जिला मंत्री भूरे शुक्ला, इसके बाद किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ब्लॉक परिसर औरैया के लिए रवाना हुए। उनके साथ लगभग एक सैकड़ा वाहन साथ चल रहे थे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!