सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक देहात सूरज राय के दिशा निर्देशों का हमेशा पालन करने वाले थाना सरसावा प्रभारी योगेश शर्मा की पुलिस टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।आपको बता दें,कि फरार अभियुक्त रशील उर्फ इसराईल पुत्र मोसिम निवासी हुसैनपुर घघौड द्वारा 28 दिसम्बर 2022 को क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर अपने सहपाठी शुभम निवासी असदपुर पर बेट से प्राण घातक हमलाकर घायल कर दिया था,जिसकी रिपोर्ट थाना सरसावा में उसी दौरान क्या दी गई थी,जो तभी से फरार चल रहा था,जिसे थाना सरसावा के सब इंस्पेक्टर एवम शाहजहांपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
